Advertisement

बीती रात दो घरों से लाखों का माल चोरी

@expressviews desk
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां में चोरों का आतंक बना हुआ है, लगातार चोरियां हो रही है और इन वारदातों को रोक पाने में पुलिस नाकाम है। बीती रात चोरों ने दो घरो से लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की हैं।

शेरपुर कलां में लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से हड़कम्प मचा हुआ है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल है। बीती रात शेपुर में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही सबलू खां पुत्र रफात अली, आरिफ खां पुत्र ताहिर खां व जावेद खां पुत्र नैमू खा खूशनूद खा पुत्र निजामुद्दीन के घर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख बीस हजार रूपये व जेवर, सोने की झुमकी, झूमर, हार, टीका चोरी कर भाग रहे थे। इसी बीच खुशनूद जाग गया और चोरी करके भाग रहे को देख लिया। वहीं दूसरी और पीड़ित के पड़ोस में रह रहे साजुदृदीन खां पुत्र नजरूद्दीन खां के घर से 48 हजार की नकदी, सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी हार लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में सबलू खां पुत्र रफात अली और आरिफ खां पुत्र ताहिर खां के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही हैं।
(मीनू बरकाती शेरपुर कलां)

Express views

Recent Posts

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

22 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

23 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

24 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

24 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

1 day ago