पीलीभीत । डीएम के आदेश पर शहर की नामचीन मिठाई की दुकान बदनाम लस्सी एवं मिष्ठान भण्डार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा । गन्दगी देख बिफरीं सिटी मजिस्ट्रेट । सिटी मजिस्ट्रेट ऋतू पूनिया द्वारा बदनाम लस्सी एवं मिष्ठान भण्डार पर आज औचक छापामारा गया। छापेमारी के दौरान नगर मजिस्टेªट महोदया द्वारा खोये से निर्मित छेना रसगुला, लस्सी, मिल्क केक, फ्रोजन मटर व बरफी का नमूना लेकर परीक्षण हेतु अभिहित अधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट द्वारा स्टोर रूम के साथ साथ मिठाई बनाने हेतु रूम में लगी विद्युत भट्टियों का निरीक्षण किया गया जहां पर आग बुझाने हेतु जो अग्निश्मक सिलेंडर पाये गये उनकी वैधता तिथि समाप्त हो चुकी थी, जांच के दौरान विद्युत से चल रही भट्टियों के सम्बन्ध में विद्युत जेई को इस सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नगर मजिस्ट्रेट ने मिष्ठान भण्डार में 20 से अधिक मजदूर कार्यरत होने के कारण उनका रजिस्टेशन राज्य कर्मचारियों बीमा निगम में होने के साथ साथ श्रम विभाग में रजिस्टर्ड होने की जांच कराने के निर्देश अभिहित अधिकारी को दिये गये। रसोई में गन्दगी होने के कारण साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये।
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…
मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…