Advertisement

home

शव का इलाज करने वाले मैकूलाल वीरेंद्र नाथ हॉस्पिटल पर प्रशासन ने की कार्यवाही

मोहित जौहरी @ express views
पीलीभीत। वेंटीलेटर पर लाश का इलाज़ करने वाले फ़र्ज़ी डिग्रीधारी डॉ योगेंद्र नाथ के अस्पताल पर कार्यवाई करके प्रशासन ने आज औपचारिकताएं तो पूरी कर दीं। मगर ये पूरे अस्पताल को सीज करने सहित फर्जी न्यूरोसर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाए महज आईसीयू कक्ष से समस्त चिकित्सीय उपकरण निकलवाकर उसे सीज करने की रस्म अदायगी भर ही थी । जिला प्रशासन भले ही सीज करने की औपचारिकता पूरी करके वाहवाही लूटने की फिराक में हो , लेकिन जिला प्रशासन के लिए फर्जी न्यूरोसर्जन और उसके हॉस्पिटल को बचाने की राह इतनी आसान नही होगी।



जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में सीएमओ , नगर मजिस्ट्रेट सहित एसडीएम सदर ने आरोपी डॉक्टर के अस्पताल के आईसीयू विभाग को सीज करने की औपचारिकता पूरी की है , लेकिन फर्जी डिग्री मामले में अभी तक आरोपी फर्जी न्यूरोसर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में जिला प्रशासन असफल है, जनचर्चा है कि जिला प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर से सांठगांठ कर ली है और इसका माध्यम स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी और धन कुबेर बाबू हैं। आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर का फर्जी डिग्रियों सहित अन्य चिकित्सीय विवादों से खानदानी रिश्ता है।


ज्ञात हो कि शहर के गौहनिया चौराहे स्थित पं मैकूलाल वीरेन्द्रनाथ हॉस्पिटल के डॉ योगेंद्र नाथ पर लगभग एक पखबाड़ा पूर्व एक लाश का इलाज करने का आरोप लगा था जिसकी जांच के दौरान ही चिकित्सक की डिग्री भी फर्जी होना पाया गया था ।
जिसके बाद सीएमओ ने 3 सदस्य टीम गठित करते हुए डीएम को जांच की रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में सीएमओ ने निजी अस्पताल संचालक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि करते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की संस्तुति की थी। रिपोर्ट को लेकर डीएम ने जो सख्ती दिखाई उसे देखता सीएमओ को भी लगा कि अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराने और अस्पताल को सीज करने का आदेश दिया जा सकता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब लोगों की निगाहें जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की कार्यवाही पर टिक गई हैं।
उधर सीएमओ सीमा अग्रवाल भी छुट्टी पर चली गई जिससे मामला ठन्डे बस्ते में जाता दिखने लगा। मगर मामला लगातार सुर्खियों में रहने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए हॉस्पिटल का इमरजेंसी बार्ड व ओपीडी सीज़ कर दिया। कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋतू पुनिया, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीमा अग्रवाल, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सुनगढ़ी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, तहसील प्रशासन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

7 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

7 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

16 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

20 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

21 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

21 hours ago