Advertisement

ऑपरेटर की मनमानी से बंद पड़ा नलकूप, किसान परेशान

प्रशांत शर्मा @express views
पीलीभीत। उमस भरी गर्मी होने के बावजूद भी बरसात ना होने से किसानों को सूख रही फसल की चिंता सताने लगी।किसानों की फसल सिंचाई के लिए लगाए गए नलकूपों पर ऑपरेटर की मनमानी से किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे स्थानीय किसान महंगा डीजल लेकर फसलों की सिंचाई करने को मजबूर। घुघचिहाई क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा में पूरनपुर बाया मैगलगंज नेशनल हाईवे के किनारे सरकारी नलकूप संख्या 13 लगा हुआ है। जिसमें आए दिन तकनीकी फाल्ट से किसानों को सिंचाई के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी ऑपरेटर के मनमाने रवैए पर रोक नहीं लग पा रही है। इस नलकूप से दर्जनों किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। बीते कुछ दिनों से नलकूप में तकनीकी फाल्ट आ रही है जिसे ऑपरेटर मनमाने तरीके से ठीक कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेता है। शनिवार ऑपरेटर की लापरवाही घुघचिहाई विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन पर मौत बनकर टूटने वाली थी। ऑपरेटर द्वारा विद्युत तारों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। जिससे लाइनमैन करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। लाइनमैन ने बताया कि स्टार्टर के नीचे तार खुले होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही मौत बन सकती थी। किसान दुर्गा प्रसाद गौतम, दीनदयाल, रामशरण, नेमचंद सहित दर्जनों किसानों ने मांग की है कि नलकूप को दुरुस्त कर सुचारू रूप से चलाया जाए। जिससे फसलों की सिंचाई समय से हो सके।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

7 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

7 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

16 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

20 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

21 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

21 hours ago