पीलीभीत। शहर अतिक्रमणमुक्त कराने के जिलाधिकारी निर्देश अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदोई में सड़क के दोनों ओर स्थित नालों पर से आज अतिक्रमण हटाया गया।
ज्ञात हो ग्राम चंदोई में नालो को पाट कर उन पर अतिक्रमणकारियों ने निर्माण कर लिया था अतिक्रमण के कारण अक्सर रोड पर जलभराव हो जाता था और आने जाने बालो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
तहसील दिवस में एक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को आदेश दिया जिसके चलते बुधवार को अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान जेसीबी से नाले के ऊपर के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाते समय क्षेत्र में काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानदार अपने-अपने सामानों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। अवैध कब्जेदार जागन लाल , मो0 उस्मान, इकबाल,अली हैदर सहित अखलाक कई कब्जे दारों के अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन से हटाया गया।
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…