Advertisement

शिवसेना जिला प्रमुख को मिली भूमाफियाओं की धमकी

पीलीभीत । भूमाफियाओं की नाक में नकेल कसने वाले शिवसेना जिलाध्यक्ष को लगातार भूमाफियाओं की धमकियाँ मिल रहीं हैं ये आरोप लगते हुए शिवसेना प्रमुख ने आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने भूमाफियों के द्वारा उनको दी जा रही धमकियों के बारे में अवगत कराया ।
आपको बता दे की पंकज शर्मा के ने जिले में भूमाफियाओं द्वारा अबैध रूप से कब्जाई गयी नजूल व ट्रस्ट की जमीनों को छुड़ाने के लिए विगत दिनों जिलाधिकारी से व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी जिसकी वजह से भूमाफिया उनसे रंजिश रखने लगे हैं । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में उन्होने बताया कि कैसे भूमाफियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है ।


ज्ञात हो नगर में स्थित 100 वर्ष पुरानी मूलचंद धर्मशाळा हो ,बांके बिहारी ट्रस्ट हो , कोई धार्मिक स्थल या फिर कोई नजूल की जमीन या किसी की निजी प्रॉपर्टी हर जगह माफियाओं ने अपना कब्जा जमा रखा है । राजनैतिक संबंधों को भुनाते हुए सत्ताधारी नेताओं से सांठ गाँठ करके ये माफिया लगातार दिन दूनी रात चौगुनी अपनी हैसियत बना रहे हैं ।
कुछ दिन पूर्व शिवसेना प्रमुख पंकज शर्मा के साथ नगर की k.g.n.कॉलोनी में रहने वाली महिला सिंदर कौर ने भी प्रॉपर्टी डीलर और बसपा के नेता नफीस अहमद के खिलाफ एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया था। इसके अलावा राजानी गेस्ट हाउस, फौजी पड़ाव पर कब्जे आदि की भी शिकायत पंकज शर्मा द्वारा की गयी थी जिसको लेकर अब भूमाफिया उनसे रंजिश मानने लगे हैं और उनको झूठे मुक़दमे में फंसाने और एक्सीडेंट में जान से मारने की धमकियाँ मिल रहीं हैं । उन्होंने जिलाधिकारी को दिए पत्र में भूमाफियाओं पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

16 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

17 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

17 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

18 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

18 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago