@express views desk लखनऊ ।प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की दीर्घकाल से लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में शिक्षा निदेशक लखनऊ के कार्यालय के समक्ष 6 नवंबर को एक विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। धरने को संबोधित करते हुए डॉ एस पी पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार से कई बार बात हुई है किंतु परिणाम शून्य रहा है जिसके कारण प्रदेश के प्रधानाचार्य अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा व प्रांतीय महामंत्री डॉ राम लखन यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैया से आहत होकर प्रदेश के प्रधानाचार्य को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
धरने के संयोजक डॉ हरिनारायण उपाध्याय ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र की मांगे नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम होंगे। धरने का नेतृत्व डॉ यज्ञ दत्त शर्मा ने किया ।
धरने में अध्यक्ष बृजेश शर्मा, महामंत्री डॉ रामलखन यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक डॉ वेदानन्द त्रिपाठी, देव कृष्ण शर्मा एवं डॉ जेपी मिश्रा शामिल रहे ।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…