Advertisement

लाल खून के काले कारोबारी अस्पताल का एक और कारनामा, गलत इलाज से मरीज की मौत का लगा आरोप

रिपोर्ट :विनय सक्सेना, मोहित कुमार
पीलीभीत : शहर में लगातार हॉस्पिटल, नर्सिंगहोम में हो रही मौतों को देखकर भी चिकित्सा अधिकारी मौन व् मूक दर्शक बने हुए हैं. अपनी संवेदनाओं को खो चुके डॉक्टरों ने मरीजों को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बना लिया है.
आपको बता दे, माधोटांडा थाना क्षेत्र के गाओं कट पूर निवासी बाबा सिंह 30 अक्टूबर 2019 को स्वास्थ्य ख़राब होने पर अपने पुत्र परमजीत सिंह को गाँधी स्टेडियम रोड स्थित SS हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रांजल अग्रवाल के पास चेकअप करवाने आये जहाँ डॉक्टर प्रांजल ने उनको पर्चे पर कुछ दवाइयां लिखकर दें और अगले दिन पुनः खून की जांच करवा कर दिखाने की सलाह दी..और अगले ही दिन रिपोर्ट रिपोर्ट देखने के बाद pranjal डॉक्टर प्रांजल ने परामजीत को डेंगू रोग होने की पुष्टि करते हुए अस्पताल में भर्ती होने का दवाव बनाया लेकिन परमजीत ने इसके लिए मन कर दिया. 1 नवंबर की सुबह परमजीत को खून की उलटी होने पर उसके परिजन SS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. परमजीत के भाई तस्वीर सिंह ने आरोप लगाया कि सुबह 6 बजे उसने अपने भाई को भर्ती करवाया किन्तु 12:00 बजे तक डॉक्टर प्रांजल उनके भाई को देखने भी नहीं आये बल्कि उनके अनट्रेंड स्टाफ द्वारा मरीज का इलाज किया जाता रहा. परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने डॉक्टर के कहने पर उनसे डेढ़ लाख रुपये भी तुरंत ले लिए जिसकी रसीद बाद में देने को कहा .
12:00 बजे के बाद डॉक्टर प्रांजल जब मरीज़ को देखने पहुंचे तब तक मरीज की हालत उनके स्टाफ द्वारा दी गई हाई पावर की रोग प्रतिरोधक दवाओं के कारन और ज्यादा ख़राब हो चुकी थी. मरीज की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसको किसी हायर सेंटर पर दिखाने की बात की और उसको रेफेर कर दिया बाद में जब मरीज के परिजन बरेली मेडिसिटी में मरीज परमजीत सिंह को उपचार के लिए ले गए तब उपचार के दौरान ही परमजीत सिंह की मृत्यु हो गई परिजनों का आरोप है की डॉक्टर प्रांजल की लापरवाही के कारन ही परमजीत सिंह की मृत्यु हुई है, आपको बता दें 14 जुलाई 2017 को इसी अस्पताल के डॉक्टर SK अग्रवाल (शिवकुमार अग्रवाल ) पर खून के अवैध कारोबार का मुकदमा दर्ज है .इतना सब कुछ होने पर भी IMA संस्था इन डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि उनको बचने के लिए प्रशासन पर ही दवाव बना रही है.
आखिर अस्पताल , व् नर्सिंग होम के द्वारा चल रहा मरीजों के साथ जान से खिलवाड़ करने का खेल कब तक चलेगा. .

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

16 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

17 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

17 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

17 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

17 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago