Advertisement

home

निर्भया रेप केस में डेथ वारंट जारी करने वाले जज सतीश अरोड़ा का हुआ ट्रांसफर

@express views desk
निर्भया रेप केस में डेथ वारंट जारी करने वाले जज सतीश अरोड़ा का ट्रांसफर कर दिया गया है। वो दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। उन्हें ट्रांसफर करके सुप्रीम कोर्ट भेज दिया गया है। असल में उन्हें डेपुटेशन पर एक साल के लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार का पद संभालने के लिए भेजा गया है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने साल 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप में शामिल दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। जिसमें उन दोषियों को 1 फरवरी, 2020 की सुबह सात बजे फांसी देने की सजा सुनाई गई थी।

पिछले एक महीने में निर्भया के चार दोषी पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को दो बार फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले 22 जनवरी 2020 को फांसी दी जानी थी लेकिन दोषी विनय के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की वजह से फांसी की डेट को बढ़ाकर 1 फरवरी 2020 कर दिया गया था।

मौत के मुंह तक पहुंच कर भी निर्भया के दोषी सजा से बचने की कोई भी कोशिश छोड़ना नहीं चाह रहे। हर बार सजा सुनाने के बाद ही एक नयी यीचिका सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच जाती है। पहली बार विनय ने क्यूरेटिव याचिका दायर की और फिर मुकेश ने भी ऐसा ही किया। लेकिन दोनों की ही याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। और फिर मुकेश ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सामने याचिका दायर कर दी, लेकिन वहां भी उसे सफलता नहीं मिल पाई। इन लगातार याचिकाओं के कारण सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की डेट को बढ़ा दिया था।

Express views

Recent Posts

​जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का एक ही छत के नीचे मिलेगा लाभ

​बरखेड़ा: केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर…

20 hours ago

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

2 days ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

3 days ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

3 days ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

3 days ago