Advertisement

एसआरएमएस के पीजी हॉस्टल में लगी आग, एक छात्रा की मौत

@desk:बरेली: जिले के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में कल रात आग लग गई। जैसे ही कमरे से धुआं निकलना शुरू हुआ,गार्ड ने आग के हालात को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक पटना की रहने वाली छात्रा सुकीर्ति शर्मा को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौकें पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉ संसार सिंह, भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 320 में मृतक सुकीर्ति शर्मा अपने बेड के नीचे रूम हीटर लगा रखी थी, जिसकी वजह से आग लग गई। जब हॉस्टल के कमरे से धुआं निकलने लगा तो वहां हड़कंप मच गया। मौके पर भोजीपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू किया,छात्रा की जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं छात्रा की मौत की खबर उनके परिवार वालों को दे दी गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

16 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

17 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

17 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

17 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

17 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago