Advertisement

निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट , बच्चे भी हुए खुश

मुरादाबाद :मुंडापांडे क्षेत्र में मुरादाबाद मुंडापांडे क्षेत्र में निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के क्रिकेट खेलने से बच्चे बहुत ज्यादा खुश हुए। उन्होनें युवा कल्याण अधिकारी को ये भी बोल दिया कि दोनों टीमों को जल्द से जल्द क्रिकेट किट बांटी जाए। असल में जिलाधिकारी मुरादाबाद मुंडापांडे क्षेत्र में जेल की जमीन के निरीक्षण के लिए आए थे। जब उन्होंने वहां पर बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देखा तो वो खुद को बच्चों के पास जाने से रोक नहीं पाए। वहां पहुंचकर जिलाधिकारी राकेश कुमार जी ने बच्चों से क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बच्चों से कहा कि जितनी जल्दी आप मुझे आउट कर दोगे, उतनी जल्दी मैं चला जाऊंगा। बच्चों ने उनके साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और 12वीं बॉल में ही जिलाधिकारी आउट हो गए। जिलाधिकारी बच्चों के क्रिकेट खेलने की इस प्रतिभा से बहुत खुश हुए। लेकिन जिस बैट से वो क्रिकेट खेल रहे थे, वो उन्हें खेल के हिसाब से बहुत ज्यादा ही खराब लगी। ये देखकर उन्हें महसूस हुआ कि ऐसे बैट से अगर बच्चे क्रिकेट खेलेंगे तो ये उनकी प्रतिभा को विकसित नहीं होने देगी। और फिर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को ये कह दिया कि इन बच्चों को क्रिकेट किट बांटी जाए। और यह काम जल्दी करने का भी निर्देश दिया। उनकी इस दरियादिली से बच्चे बहुत खुश हो गए। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह जी के इस काम ने सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि देश के हर युवा को यह बताया कि इन्सान अपनी पोस्ट से नहीं, अपने काम करने के तरीके से बड़ा बनता है। इतना ही नहीं, डीएम सर ने ये भी बताया कि एक डीएम की नजर देश की हर छोटी से छोटी परेशानियों पर रहनी चाहिए, तब जाकर हमारा देश ऊंची बुलंदियों को छुएगा। डीएम सर की इस उदारता से देश के हर इन्सान को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

17 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

18 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago