@desk:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाहीन बाग में प्रदर्शन की तुलना आजादी से पहले हुए खिलाफत आंदोलन से की है। साथ ही देश वासियों को आगाह कर सतर्क रहने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में बच्चा ठंड में मर जाता है। महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं है तो क्या है? अगर भारत को बचाना है तो सुसाइड बॉम्ब से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि खिलाफत आंदोलन दो से देश को सजग करना होगा।
क्या था खिलाफत आंदोलन
आजादी से पहले मुस्लिमों की तरफ से धार्मिक आंदोलन किया गया था। 1919 से 1922 तक मुस्लिमों की तरफ से धार्मिक और राजनीतिक आंदोलन किया गया था। जिसका उद्देश्य अंग्रेजों पर दबाव बनाकर तुर्की के खलीफा के पद की पुन: स्थापना कराना था। हालांकि उस वक्त मुस्लिमों पर इसका कोई असर नहीं था। लेकिन अफवाह के चलते मुस्लिमों ने पूरे इस्लाम पर इसे हमला मान लिया था।
शाहीन बाग आंदोलन की तुलना अब खिलाफत आंदोलन से क्यों ?
शाहीन बाग आंदोलन की तुलना अब खिलाफत आंदोलन से करते हुए खिलाफत आंदोलन 2 कहा है। इसके पीछे गिरिराज सिंह का मानना है कि सीएए-एनआरसी का असर सिर्फ देश से बाहर के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन देश के मुस्लिमें इसे अपने खिलाफ मानकर आंदोलन कर रहे हैं
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…
मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…