Advertisement

वजन कम कर जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाएं – अमित तोमर

  • एनसीडी पर प्रशिक्षण जारी
  • अत्यधिक वजन और उच्च रक्तचाप पर दिया प्रशिक्षण

पीलीभीत | आशा अपने क्षेत्र में जाकर वजन को कम करने का दृढ़ निर्णय लेकर व्यक्तियों को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें जिससे गैर संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके और उनमें होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके | उक्त विचार जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित पांच दिवसीय गैर संचारी रोगों पर प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस के समापन अवसर पर राज्य प्रशिक्षक समाजसेवी अमित तोमर ने कहे |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी आशाओं को प्रशिक्षण के तृतीय दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर, जिला प्रशिक्षक वीर सक्सेना ने इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से कराया | राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने प्रथम सत्र का शुभारंभ करते हुए गैर संचारी रोग के बारे में विस्तार से चर्चा कर अत्यधिक वजन होने के कारण को बताते हुए इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं तथा उच्च रक्तचाप पर विस्तार से चर्चा की | अत्यधिक वजन के होने, दिल का दौरा और लकवा पर प्रशिक्षण देते हुए एनजीओ जगवीर पाल सिंह तोमर शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक ने कमर की गोलाई की मापन कर प्रतिभागियों को अभ्यास कराया | प्रशिक्षण में आशा राखी रानी, शीला मौर्य, अंजू लता, अंशू शर्मा, मार्था मैसी, सुमन, ममता मिश्रा, नेहा, उर्मिला, जेवा परवीन, बीनू बाजपेई, सायरा, कुसुम लता, सोनिया शुक्ला, राम बेटी, रीना कुमारी, सोनी खान, दीक्षा शर्मा, रेखा रानी, मीना शर्मा सहित नगर क्षेत्र की सभी आशाओं ने प्रतिभाग किया | अर्बन आशा नोडल अधिकारी डॉक्टर आर के सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए | प्रशिक्षण के दौरान अर्वन जिला समन्वयक प्रवीण पाल, प्रशिक्षक डीडी झा, डीसीपीएम उत्तम कुमार उपस्थित रहे |

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

16 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

17 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

17 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

17 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

17 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago