Advertisement

home

सोनभद्र में मिला सोने का भंडार और पांच लौह अयस्क की होने की हुई पुष्टि

रिपोर्ट-ह्र्दयेंद्र श्रीवास्तव

सोनभद्र ।क्षेत्र की पहाड़ियों में सोने का एक बड़ा भंडार मिला है इस तथ्य की पुष्टि हो चुकी है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने ई-ऑक्शन/नीलामी की प्रक्रिया के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है और जल्द ही सोने के ब्लॉकों की नीलामी कर दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2005 से ही यहां पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्ययन करके सोनभद्र में सोना होने के बारे में बताया था और इस बात की पुष्टि भी 2012 में हुई कि सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है। लेकिन इस दिशा में अब तक काम शुरू नहीं हुआ था लेकिन अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के हरदी गांव में व दुध्धी तहसील के महुली गांव के सोन पहाड़ी में सोने का एक बड़ा भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी है। हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है वही सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार है। ई टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए शासन ने 7 सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है । यह टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी 2020 तक अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंप देगी।


इसके साथ-साथ सोनभद्र के फुलवार क्षेत्र में दो स्थानों पर तथा सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट , पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है। इतना ही नही जिले के खनिज अधिकारी के के राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीम लगी हुई हैं।

Express views

Recent Posts

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने…

3 hours ago

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप

बरखेड़ा।  क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री के लापता होने के…

4 hours ago

सावन का पहला सोमवार: SP और DM ने संभाला मोर्चा, गौरीशंकर मंदिर, धनारा घाट और कांवड़ मार्गों का लिया जायजा

  पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…

8 hours ago

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की भव्य शोभायात्रा, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ विशाल रुद्राभिषेक

    बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…

8 hours ago

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

1 day ago