Advertisement

home

मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, पीएम मोदी ने किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत दौरे पर पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का जोरदार स्वागत किया गया। ट्रंप ने प्लेन से उतरते ही पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया। उसके बाद दोनों साबरमती आश्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयर पोर्ट से लेकर आश्रम तक एक रोड शो निकाला गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भी स्वागत किया। मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का जोरदार स्वागत किया। डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां लोगों को संबोधित किया। अब ट्रंप और उनका परिवार ताज का दीदार करने के लिए रवाना हो हो गया है।
डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद पीएम मोदी ने दोबारा बोलते हुए कहा कि भारत ने 1 हजार 500 पुराने कानून खत्म किए। तीन तलाक पर कानून बनाया। मैंने अमेरिका की अपनी यात्राओं में वृद्धि देखी है। मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि जब मैं पहली बार वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मिला था तो उन्होंने कहा था कि व्हाइट हाउस भारत का एक सच्चा मित्र है। उन्होंने हमेशा भारत के लिए अपना प्यार और स्नेह प्रस्तुत किया है। सभी भारतीयों की तरफ से ट्रंप को धन्यवाद। भारत और अमेरिका के बीच भरोसा बहुत बढ़ा है। रिश्ते लगातार मजबूत हुए।


अमेरिकी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते इंडिया से की। ट्रंप ने कहा कि भारत जल्द ही गरीबी से मुक्त होगा। मोदी के दौर में लोग गरीबी से बाहर निकल रहे हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा। कट्टरपंथी इस्लाम से लड़ने के लिए अमेरिका और भारत एकजुट हैं। हाल ही में हमने आईएसआईएस के खिलाफ एक आक्रामक अभियान चलाया और उनके नेता को मार डाला। प्रत्येक देश को अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने का अधिकार है। भारत और अमेरिका एक साथ आतंक का मुकाबला करेंगे। मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप ने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर आतंक को कम करने के लिए काम किया है। पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। पीएम मोदी ने स्टेडियम ने भाषण के दौरान कहा कि यूनिटी की वाइब्रेंस भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक लैंड ऑफ द फ्री है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर। राष्ट्रपति ट्रंप की ये यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है। आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं।

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

7 hours ago

दंपति को ट्रक ने रौंदा, उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…

7 hours ago

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…

7 hours ago

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

7 hours ago

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

15 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

15 hours ago