Advertisement

9 दिन चली राम कथा का विशाल भण्डारे के साथ हुआ समापन ।

रिपोर्ट:- हृदयेन्द्र लाल श्रीवास्तव

पिपरी(सोनभद्र) सोमवार, 24 फरवरी पिपरी के जीआईसी फील्ड पर 9 दिन से राजन जी महाराज द्वारा राम कथा का उद्बोधन किया जा रहा था। राम कथा के आयोजन में पिपरी के समाजसेवी टिंकू सिंह के साथ अन्य कई समाजसेवी संस्थाओं का योगदान रहा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने भी समस्त दृष्टिकोण से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु काफी शिरकत किया। नवास्वप्नों को मुखरित करने वाले राजन जी महाराज के गीतों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं के अन्तरात्मा को झकझोर कर रख दिया। जिससे पिपरी-रेनुकूट परिक्षेत्र से आए तमाम भक्तगण रामकथा में विलीन हो गये। राजन जी महाराज के साथ वे सभी भी झूमते गाते रहे। 9 दिनों का यह मनमोहक दृष्टान्त लोगों के दिलों में कभी ना भूलने वाला संक्षिप्त दर्शन छोड़ गया। 9 दिन तक चले इस रामकथा के प्रांगण में दूर-दूर से आये कई आयुर्वेदिक संस्थाओं द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा के शिविर भी लगाए गए थे। जिनके बारे में रामकथा श्रोताओं को बताया जा रहा था। रामकथा के आखरी दिन समस्त नगरवासियों को प्रभु के प्रसाद रूप में भण्डारा कराया गया। तत्पश्चात राम कथा का समापन कर दिया गया।

Express views

Recent Posts

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

57 mins ago

पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने…

2 hours ago

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप

बरखेड़ा।  क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री के लापता होने के…

3 hours ago

सावन का पहला सोमवार: SP और DM ने संभाला मोर्चा, गौरीशंकर मंदिर, धनारा घाट और कांवड़ मार्गों का लिया जायजा

  पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…

7 hours ago

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की भव्य शोभायात्रा, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ विशाल रुद्राभिषेक

    बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…

7 hours ago

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

1 day ago