@expressdesk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर छोड़ने को लेकर ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स छोड़ने के फैसले पर तंज कसा है। पीएम मोदी के इसे फैसले पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्वीट कर लिखा कि नफरत छोड़ दीजिए, सोशल मीडिया अकाउंट नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह रविवार से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहे है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी प्रधानमंत्री को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अचानक हुई घोषणा से कई लोगों को अंदाजा हो सकता है कि क्या यह देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में पहला कदम है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विदेशी नेताओं को विभिन्न भाषाओं में आपके बधाई संदेश बस याद आएंगे। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपके इस कदम की सराहना की गई है। इसके अलावा जिग्नेश मेवाणी ने पीएम से पूछा कि भाजपा सरकार के बहुप्रचारित डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बाद वह सोशल मीडिया को क्यों छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने भी ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि वह पीएम मोदी की राह पर चलेंगी, यह दर्शाता है कि वह भी सोशल मीडिया छोड़ देंगी।पीएम मोदी ने कहा कि वो सोशल मीडिया छोड़ने जा रहे हैं। इस रविवार को वो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहे हैं। आप सभी को पोस्ट करते रहेंगे। पीएम मोदी के ट्वीट करने के बाद आधे घंटे के भीतर 25 हजार से अधिक बार ट्वीट को पसंद किया गया।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…