Advertisement

अस्वस्थ आहार से बढ़ रहे गैर संचारी रोग – तोमर

  • सीएचसी क्यारा में एनसीडी पर प्रशिक्षण जारी

बरेली | चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने प्रशिक्षण में पहुंचकर निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए | राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने कहा कि अस्वस्थ आहार से गैर संचारी रोग बढ़ते जा रहे हैं अब हम सब मिलकर गैर संचारी रोगों की जटिलताओं को कम कर सकेंगे | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, क्यारा में पांच दिवसीय गैर संचारी रोगों पर आशाओं को प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से किया | प्रशिक्षक अमित तोमर, चंद्रप्रकाश, देशराज ने प्रथम सत्र का शुभारंभ करते हुए गैर संचारी रोग के बारे में विस्तार से चर्चा कर तंबाकू एवं शराब के सेवन के दुष्प्रभाव को समझाया | तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभाव और तंबाकू व शराब को छोड़ने से लाभ तथा शराब और तंबाकू के छोड़ने से होने वाले प्रभाव पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी | एनजीओ जगवीर पाल सिंह तोमर शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक ने तंबाकू निरोधक कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से गैर संचारी रोगों की जटिलताओं को कम किया जा सकता है | तनाव से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर भी चर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई | प्रशिक्षण में आशा कृष्णा, उषा देवी, प्रभा देवी, इरम जहां, रफीकन, कांता, कमला देवी, ऊषा देवी, कांती देवी, आरती, कमलेश, हर प्यारी, किरन, राजकुमारी, कुसुम, नुसरत जहां, छोटी, मंजू, सुशीला सहित 22 आशाओं ने प्रतिभाग किया |

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

8 hours ago

दंपति को ट्रक ने रौंदा, उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…

8 hours ago

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…

8 hours ago

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

8 hours ago

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

16 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

16 hours ago