बरेली | आशा अपने क्षेत्र में जाकर वजन को कम करने का दृढ़ निर्णय लेकर व्यक्तियों को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें जिससे गैर संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके और उनमें होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके | उक्त विचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यारा में आयोजित पांच दिवसीय गैर संचारी रोगों पर प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस के समापन अवसर पर राज्य प्रशिक्षक समाजसेवी अमित तोमर ने कहे | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण आशाओं को प्रशिक्षण के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रशिक्षक अमित तोमर, देशराज एवं चंद्रप्रकाश ने इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से कराया | राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने प्रथम सत्र का शुभारंभ करते हुए गैर संचारी रोग के बारे में विस्तार से चर्चा कर अत्यधिक वजन होने के कारण को बताते हुए इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं तथा उच्च रक्तचाप पर विस्तार से चर्चा की | अत्यधिक वजन के होने, दिल का दौरा और लकवा पर प्रशिक्षण देते हुए एनजीओ जगवीर पाल सिंह तोमर शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक ने कमर की गोलाई की मापन कर प्रतिभागियों को अभ्यास कराया | प्रशिक्षण में आशा कृष्णा, उषा देवी, प्रभा देवी, इरम जहां, रफीकन, कांता, कमला देवी, ऊषा देवी, कांती देवी, आरती, कमलेश, हर प्यारी, किरन, राजकुमारी, कुसुम, नुसरत जहां, छोटी, मंजू, सुशीला
ने प्रतिभाग किया | इस दौरान रीजनल मैनेजर अमरीश कुमार एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए | इस अवसर पर बीसीपीएम मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा |
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…