Advertisement

home

(COVID-19):यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाके होंगे सील, जरूरी सामानों की होगी होम डिलीवरी

@desk

लखनऊ:कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलते हुए देख अब योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पाॅट इलाकों को पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया है. ये वो इलाके हैं, जहां ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. मुख्य सचिव आरके तिवारी द्वारा 15 जिलों के डीएम, एसएसपी और संबंधित मंडलायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र में 15 जिलों के प्रभावित क्षेत्रों को सील करने के बारे में लिखा गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार रात 12 बजे के बाद यह आदेश लागू माना जाएगा. जिन जिलों को लेकर ये फैसला किया गया है, उनमें लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह से सील किया जाएगा. 15 अप्रैल तक सील किए गए इन जिलों के हालात की फिर समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही सीलिंग की कार्रवाई पर आगे का निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि यूपी में अभी तक कुल 343 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं. प्रदेश के सभी संक्रमित जिलों में से 6 या उससे अधिक कोरोना मरीजों की संख्या वाले 15 जिलों में डीएम-एसपी द्वारा 22 हॉटस्पॉट को चिह्नित करने का काम किया गया है. इन 15 जिलों के चिह्नित किए गए, इन्हीं खास इलाकों को 15 अप्रैल तक सील किया जाएगा.

इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों काे किया जाना है सील
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों काे सील किया जाना है, उनमें लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर और बस्ती शामिल हैं. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान हो रहे उल्लंघन से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इन 15 जिलों में कोविड-19 संक्रमण का लोड ज्यादा है. इन जिलों के चिह्नित इलाकों को पूरी तरह सील किया जाएगा. इस दौरान यहां किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. सभी लोगों को उनके घर पर ही जरूरी चीजें मुहैया करवाई जाएंगी. सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे. अगर कोई ऑफिस या फैक्ट्री जा रहा है तो निजी वाहन की जगह गाड़ी पूल करके जाएं. उन्होंने बताया कि कम्युनिटी स्प्रेड न हो इसलिए ये निर्णय लिया गया है. बता दें इससे पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम 11 की बैठक में कई अहम आदेश दिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों का ध्यान रखा जाए. सीएम ने इस दौरान पूरे यूपी को सैनिटाइज करने पर भी जोर दिया. उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए.

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

10 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

17 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

1 day ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

1 day ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago