Advertisement

घर पर ही मनाया गया शबे बरात , मांगी अमन चैन और करोना से निजात की दुआएं।

शबे बरात : घर पर पकवान बने, फातेहा हुई

घर पर पकवान बनातीं महिलाएं

पीलीभीत। शबे बारात त्योहार आज लोगों ने घर पर ही मनाया गया। वैसे तो अपने बुजुर्गो की याद में इस त्यौहार पर लोग कब्रस्तान में जाकर चारागा करते हैं, लेकिन करोना महामारी के चलते इन दिनों हर कोई अपने घर पर ही है। इसलिए आज घरों में हलवा आदि बनाकर लोगों ने फातिहा की और मुल्क में करोना महामारी से बचाव के लिए दुआएं की।
मुस्लिम समुदाय के तमाम त्योहारों में से एक त्योहार शब-ए-बारात है। इस्लाम में इस त्योहार की काफी अहमियत है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से आठवां यानी शाबान के महीने की 15वीं तारीख की रात में शब-ए-बारात मनाई जाती है, जो आज देश भर में मनाई जा रही है। गुरुवार अप्रैल की शाम को मगरिब की अजान होने के साथ शब-ए-बारात की शुरुआत हुई और शुक्रवार को शाबान का रोजा भी रखा जाएगा.
शब-ए-बारात के त्यौहार के दिन पड़ने वाली रात की काफी अहमियत है। शब-ए-बारात मुसलमान समुदाय के लिए इबादत,फजीलत, रहमत और मगफिरत की रात मानी जाती है। इसीलिए तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर इबादत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।
मुस्लिम समुदाय के लोगो ने घर पर नियाज़ नज़र के लिये पकवान बनाएं। मुलक मे अमन ओ चैन और करोना जैसी महामारी को मुलक से खत्म करने के लिये दुआ मांगी।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

13 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

14 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

14 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago