Advertisement

सावधान! अगर सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड की भ्रामक पोस्ट तो होगी सख्त कार्यवाई:SP

पुलिस अधीक्षक ने चाइनीज़ माझे का प्रयोग कर पतंगवाजी करने वालों को भी दी चेतावनी।

पीलीभीत।वैश्विक महामारी कोविड-19 में सरकार व प्रशासन पूरी गंभीरता से आमजन को सचेत करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेवारी निभा रहे हैं। लोगों द्वारा घरों में रहकर कोरोना संक्रमण के चक्र को तोड़ने की सार्थक पहल हो रही है। कोरोना संकट के समय किसी तरह की भ्रामक सूचना से विकट स्थिति पैदा न हो, इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है।

ऐसे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने उन लोगों को आगाह किया जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाओं का सम्प्रेषण कर रहे हैं पुलिस अधीक्षक ने कहाकि अपुष्ट सूचनाओं से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो, इस लिहाज से प्रशासन द्वारा इस बात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं कि गलत अथवा आधारहीन सूचनाओं का प्रेषण न हो।

उन्होंने कहा ,सोशल मीडिया पर अफवाह या बिना पुष्टि किये गलत पोस्ट करने या फारवर्ड करने वालों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ आइटी एक्ट में मामला दर्ज हो सकता है व कानून में इसके लिये सजा का प्रावधान भी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सभी से अपील है कि वे सहयोग करें और सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट या फ़ॉर्वर्ड जिम्मेदारी के साथ ही करे ताकि इस वैश्विक संकट में भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

उन्होंने छतों पर भीड़ इकट्ठा कर चाइनीस माझे का प्रयोग कर पतंगबाजी करने वालों व लॉक डाऊन का पालन न करने वालों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

15 hours ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

15 hours ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

22 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago