Advertisement

कोरोना से रात-दिन जंग लड़ रहे चिकित्सकों व कर्मियों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन

पीलीभीत, 11 अप्रैल। भोजन के महत्व को बताने वाली एक पुरानी कहावत है, ‘भूखे भजन न होय गोपाला’ अर्थात भूखे पेट भगवान के भजन में भी मन नहीं लगता है। पेट भूखा होने पर मन भी अशांत हो जाता है। इस कहावत को अब स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है। जिसके चलते अब महकमे ने कोरोना वायरस से पीड़ित अथवा संदिग्ध मरीजों के उपचार में लगे कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने जा रहा है, जिससे इन सभी का मन शांत और एकाग्रचित्त रहे और वह और बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर सकें।
सीएमओ डॉक्टर सीमा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित अथवा संदिग्ध मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ रात-दिन अपनी ड्यूटी कर इस संक्रमण के फैलाव को रोकने में जुटे हैं। यह चिकित्साकर्मी इस अवधि में न तो अपने घरों को जा पा रहे हैं और न ही अपने प्रियजन से मुलाकात कर पा रहे हैं। दिन-रात की थकान भरी ड्यूटी के बाद इन चिकित्सा कर्मियों के सामने खाने का कोई संकट न रहे, इन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को लेकर परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक बद्री विशाल ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक पत्र लिखा है।
अपने पत्र में उन्होंने प्रदेश के चिकित्सकों के साथ ही तमाम पैरामेडिकल कर्मी भी समर्पित भाव से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में इन सभी को मानसिक रूप से सबल किए जाने की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी है कि इन सभी के खान-पान में कोई कोताही न होने पाए। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक दिन की दर से 500 रुपये अनुमन्य किए गए हैं। इसके अलावा इन सभी को मेडिकल कर्मियों को लांड्री (कपड़ों आदि की धुलाई) के लिए भी अतिरिक्त धनराधि अनुमन्य किया गया है। ए श्रेणी के नगरों में यह धनराधि 1500 रुपये, बी श्रेणी के नगरों में यह धनराधि 1250 रुपये और सी श्रेणी के नगरों में यह धनराधि 1000 रुपये निर्धारित की गई है।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

15 hours ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

16 hours ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

22 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago