Advertisement

home

CM योगी आदित्यनाथ की मौसी को पुलिस ने पास दिखाने के बाद भी यूके बॉर्डर पर रोका

@Desk:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारनपुर से जा रही मुख्यमंत्री की मौसी सरोज देवी उनके पुत्र सत्येंद्र सिंह बिष्ट को भगवानपुर रोड पर काली नदी पुलिस चौकी उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक दिया गया जबकि उन्हें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार द्वारा पौड़ी तक जाने के लिए पास जारी किया गया था।
पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने यह कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया उत्तराखंड में किसी भी बाहरी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, ऐसे उच्चाधिकारियों के आदेश हैं। जबकि सत्येंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने चौकी इंचार्ज को सहारनपुर प्रशासन द्वारा जारी किया गया पास दिखाया था और उनकी वह पौड़ी में अपने रिश्तेदारों से बात भी मोबाइल से कराना चाही लेकिन चौकी इंचार्ज ने कोई बात नहीं की। आखिरकार निराश होकर ऐसे में उनकी माता और वह वापस अपने घर लौट आए।
सहारनपुर के नवीन नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौसी सरोज देवी का परिवार रहता है। गोरखपुर के सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ कई बार मौसी के घर आ चुके हैं। बीते साल जब योगी ने सहारनपुर में एक रात गुजारी थी, तब भी वह सकिर्ट हाउस में बुलाकर मौसी और अपने मौसेरे भाई सत्येन्द्र विष्ट से मिले थे। सरोज देवी कहती हैं कि जीजा के निधन का दुख कितना गहरा है, बताना संभव नहीं है।

Express views

Recent Posts

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

10 hours ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

10 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

10 hours ago

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…

10 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

1 day ago

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

1 day ago