Covid 19: कोरोना वायरस संक्रमितों के 21 अप्रैल को रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। दूसरी बार एक दिन में डेढ़ हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद देशभर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 20272 हो गई है। लेकिन तमाम बुरी खबरों की बीच अच्छी खबर है कि पहली बार रिकार्ड एक दिन में 702 मरीज ठीक हुए हैं। देशभर में कोरोना वायरस के पिछले 24 गंटे में 1537 मरीज सामने आए हैं। दूसरी बार ऐसा हुआ है जब देश में एक दिन में 1500 से अधिक मामले आए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को 1580 मामले दर्ज किए थे। पिछले 24 घंटे में डेढ़ हजार से अधिक मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20272 हो गई है। इनमें से 15641 संक्रमितों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 3981 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना वायरस बीमारी से 650 लोगों की मौत हुई है।
50 फीसदी मरीज हुए ठीक कोरोना वायरस महामारी के तेजी से बढ़ने के बीच राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में आए कुल मामलों के करीब 50 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं। 21 अप्रैल को 1537 संक्रमित मिले। जबकि 702 मरीज ठीक हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक चार दिन के भीतर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ढ़ाई गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। 17 अप्रैल को 273 मरीज ठीक हुए थे। लेकिन चार दिन बाद संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा 702 पर आ गया है।
विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…
नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…
बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…
बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…
बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…