Advertisement

Categories: home

कोरोना वायरस के नए संक्रमितों में मामूली कमी, देशभर में 28144 महामारी की चपेट में आए

Coronavirus Update : भारत में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1607 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आए हैं। देशभर में पिछले दो दिनों से लगातार डेढ़ हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित सामने आए रहे हैं। हालांकि 26 अप्रैल को नए मामलों में मामूली कमी आयी है। 25 अप्रैल को 1835 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन 26 अप्रैल को 1607 मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28144 पर पहुंच गई है। इनमें से 20660 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 6597 संक्रमित उपचार के बाद घर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी से 887 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में लोगों ने दम तोड़ा है। पांच राज्यों में आए 100 से ज्यादा मामले कोरोना वायरस के 26 अप्रैल को 1607 नए मामले आए। देश के पांच राज्यों में 100 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 440 मामले आए हैं। जबकि दिल्ली में 293, गुजरात में 230 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 145 और राजस्थान में 102 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

12 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

14 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

14 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

14 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

14 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago