Advertisement

home

बरेली में कोरोना संक्रमण से युवक की मौत

@Desk:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। कोविड लेवल दो अस्पताल में भर्ती नगर निगम क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने मंगलावर देर रात दम तोड़ दिया। हजियापुर में रहने वाला युवक झोलाछाप था और घर पर लोगों को दवा देता था। संक्रमित युवक बिना डिग्री के एक अस्पताल में मेडिकल प्रैक्टिस करता था, साथ ही टीबी डॉट्स सेंटर भी चलाता था। 35 वर्षीय युवक ने बीते 25 अप्रैल को ही जांच कराई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले से ही मधुमेह का मरीज था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवाकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। शव कब्जे में ले लिया गया है और उसे परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा। प्रशासन कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहा है।
कुछ दिनों पहले बरेली को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद अचानक सोमवार को युवक को संक्रमित पाया गया था। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तत्काल ही उसके परिवार के छह सदस्यों को भी क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पूरे हजियापुर इलाके को सील कर पुलिस फोर्स लगाई गई है। संक्रमित युवक के घर के एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

12 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

14 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

14 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

14 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

14 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago