Advertisement

home

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

@desk:
जहाँ बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अपने समय के चॉकलेटी बॉय के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता ऋषिकपूर का निधन हो गया है।2 सालों तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है।


सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं। वही ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी कहा कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे।
बता दें, मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। याद दिला दें कि इससे पहले फ़रवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “अभिनेता रहे ऋषि कपूर के निधन से गहरा धक्का लगा। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत ही मानवता प्रेमी थे। उनके परिवार, मित्र और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे हम सभी एक बुरे सपने में हैं। अभी, ऋषि कपूर जी के निधन की खबर सुनी। वह एक अच्छे अभिनेता, को-स्टार और परिवार के लिए एक अच्छे दोस्त थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Express views

Recent Posts

सावन का पहला सोमवार: SP और DM ने संभाला मोर्चा, गौरीशंकर मंदिर, धनारा घाट और कांवड़ मार्गों का लिया जायजा

  पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…

4 hours ago

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की भव्य शोभायात्रा, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ विशाल रुद्राभिषेक

    बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…

4 hours ago

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

23 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

23 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

24 hours ago

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…

24 hours ago