नई दिल्ली। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री इस वक़्त बेहद ख़राब दौर से गुज़र रही है। एक के बाद एक बुरी ख़बरें आ रही हैं। पहले इरफ़ान ख़ान, फिर ऋषि कपूर और अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ के निधन की ख़बर आयी है। 60 साल के कुलमीत का निधन दिल का दौर पड़ने से हुआ। ख़बर फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
करण जौहर ने ट्विटर पर कुलमीत मक्कड़ के योगदान को रेखांकित करते हुए अफ़सोस ज़ाहिर किया। उन्होंने लिखा- कुलमीत, प्रोड्यूसर्स ऑफ़ गिल्ड ऑफ़ इंडिया के लिए आप एक स्तम्भ की तरह थे। इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बिना थके काम करते रहे। आप बहुत जल्दी चले गये। आप हमेशा याद आओगे। मेरे दोस्त, ईश्वर आपको शांति दे। करण के इस ट्वीट पर निर्देशक रितेश बत्रा ने लिखा- बहुत दुखद है। बेहद अच्छे इंसान थे।
पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…
बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…
बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…
बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिससे…
बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…
बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…