@desk
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 35 हजार को पार कर गया है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 35 हजार 43 हो गई है, जिसमें 8 हजार 889 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक एक हजार 147 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. देश में अब 25 हजार एक्टिव केस हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है. यहां अब तक 10 हजार 498 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 459 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1773 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के बाद गुजरात कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है. यहां अब तक 4395 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 214 लोगों की मौत हो चुकी है.दिल्ली में भी मरीजों का आंकड़ा 3500 के पार पहुंच गया है. यहां अब तक 3515 हो गई है, जिसमें 59 की मौत हुई है. इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है. यहां अब तक 2660 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 137 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, राजस्थान में अब तक 2584 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 58 लोगों की मौत हो चुकी है.
इसके अलावा तमिलनाडु में 2323 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 27 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. अब यहां मरीजों की संख्या 2203 हो गई है, जिसमें 39 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…