@Desk:लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में औरेंज और ग्रीन जोन में कुछ रियायतें दी हैं। इनमें से एक शराब की दुकानें खोलने को लेकर भी है। विदित हो, कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते भारत में तीसरे चरण में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है सरकारी वहीं आदेशानुसार सोमवार से शराब की दुकानें सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुलेंगी। शराब की दुकानें खोले जाने की छूट के बाद लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर इकट्ठा होना शुरू गए।
कानपुर में शराब की दुकानें खुलने से पहले ही बार भीड़ जमा हो गई। दुकानें खुलते ही लाइनें लग गईं। सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर दुकानदार सतर्क दिखे लेकिन भीड़ के आगे इसका पालन कराना मुश्किल हो गया। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दुकानों के बाहर गोले बनाए गए बल्कि दुकानदार बार-बार अपील करते रहे कि लोग दूरी बनाकर ही सामान खरीदें। स्टॉक को लेकर पहले दिन काफी समस्या रही, कई ब्रांड गायब होने क बादभी लोगों ने जो मिला खरीद लिया।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे शराब का ठेका खुलने पर शख्स ने दुकान के बाहर आरती की और नारियल तक फोड़ा।
शराब की दुकान खुली तो एक शख्स दुकान की सीढ़ियों के पास आया तो आरती करने लगा और फिर उसने सीढ़ियों पर ही नारियल तोड़ दिया।
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…