Advertisement

home

विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी भारत सरकार।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी योजना तैयार की है. इसके तहत विदेशों में फंसे 14,800 लोगों को वापस लाने के लिए आने वाले सप्ताह तक कम से कम 64 फ्लाइ‍ट्स संचालित की जाएंगी.

इस योजना की शुरुआत बुधवार से होगी.विशेष उड़ानें अमेरिका, कुवैत, फिलीपींस, बांग्लादेश, ब्रिटेन, सऊदी अरब, मलेशिया और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) को भेजी जाएंगी.इनमें से अधिकांश उड़ानें एयर इंडिया द्वारा संचालित की जाएंगी.लोगों को वापस लाने के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा .

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारतीयों को 7 मई को वापस लाया जाएगा. इसके लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई है. जानकारी के मुताबिक एक फ्लाइट अबू धाबी से कोच्चि जबकि दूसरी फ्लाइट दुबई से कोझिकोड को जाएगी.जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट्स और नेवी के जहाजों से विदेशों से भारतीयों को लाया जाएगा. इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल तैयार किया गया है. भारत के हाई कमिशन और दूतावास लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए भारतीयों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को भुगतान करना होगा यानी यह सुविधा पेमेंट के आधार पर होगी. इसके लिए कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध कराई जाएंगी और 7 मई से कई चरणों में लोगों को निकाला जाएगा. वहीं, फ्लाइट्स से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे उन्हें ही यात्रा करने की इजाजत मिलेगी. वहीं, यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा.

Express views

Recent Posts

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

11 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

14 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

15 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

15 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

15 hours ago

बरखेडा: शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा,अब मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी पीलीभीत की दौड़

बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…

15 hours ago