Advertisement

यूपी में भी बढेंगे शराब के दाम ,कैटेगरी के हिसाब से बढ़ाए गए शराब के दाम

@desk:लखनऊ।दिल्ली सरकार के बाद अब योगी सरकार ने शराब के शौकीनों की कैटेगरी के हिसाब से शराब के दामों में बढ़ोतरी की है l ये बढ़ोत्तरी आज रात के बाद होगी। गरीब तबके में इस्तेमाल होने वाली शराब में मामूली तो प्रीमियम क्लास में इस्तेमाल होने वाली शराब के दामों में कुछ ज़्यादा बढ़ोतरी की गई है l वहीं मिडिल क्लास का भी ध्यान रखा गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उत्तर प्रदेश में कोरोना covid 19 के खतरे को देखते हुए सरकार ने शराब महंगी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ सरकार को रेवेन्यू होगा बल्कि अवैध शराब पर भी लगाम लगेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवन्यू होगा।

यूपी में विदेशी शराब रेगुलर 180 एमएल तक का पौव्वा पर 20, अद्धा पर 30 और बोतल पर 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं देशी शराब पर 5 रुपये प्रति पौव्वा बढ़ाये गये हैं। 75 वाला पौव्वा 80 रुपए में मिलेगा। विदेशी शराब इकानमी अब 180 एमएल पौव्वा 10,अद्धा 20 रुपये व बोतल 30 रुपये महंगी होगी l विदेशी शराब प्रीमियम 180 एमएल पौव्वा 100 रुपये, अद्धा 200 रुपये और बोतल 400 रुपये महंगी हुई।

Express views

Recent Posts

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

10 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

13 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

14 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

14 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

14 hours ago

बरखेडा: शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा,अब मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी पीलीभीत की दौड़

बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…

15 hours ago