@desk
भारत मे फूड डिलीवरी करने वाली कम्पनी जोमैटो अब में शराब की होम डिलीवरी करने की तैयारी में है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में के अनुसार, जोमैटो के CEO मोहित गुप्ता ने कहा है, ‘अगर टेक्नोलॉजी की मदद से शराब की होम डिलीवरी की जाती है तो शराब के जिम्मेदारी भरे खपत को बढ़ावा दिया जा सकता है।’
आपको बता दें कि इस लॉक डाउन के समय देश के अलग-अलग राज्यों में सरकार ने शराब की बिक्री शुरू कर दी है। जोमैटो ने कहा है कि वो उन्हीं एरिया को टार्गेट करेगी जहां कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद कम है। इस बीच पंजाब सरकार गुरुवार से शराब की होम डिलीवरी कराने जा रही है। हालांकि, इस दौरान राज्य में शराब की दुकानें भी खुली रहेंगी।
मौजूदा समय देशभर में शराब की सबसे अधिक डिमांड देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए कंपनी लाभ उठाने की तैयारी में है। बता दें कि लॉकडाउन 3.0 के बाद कंपनी ने ग्रोसरी डिलीवरी की भी शुरुआत कर दी है। दरअसल, रेस्टोरेंट बंद होने के बाद कंपनी के कारोबार पर इसका असर देखने को मिल रहा था, जिसके बाद जोमैटो ने ग्रोसरी डिलीवरी करना भी शुरू कर दिया।
कानूनविदों की मानें तो मौजूदा समय शराब की होम डिलीवरी के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। किन्तु एल्कोहल इंडस्ट्री बॉडी इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन्स एसोसिएशन आफ इंडिया (ISWAI) लगातार इस बात की मांग कर रहा है कि शराब की होम डिलीवरी को सरकार मंजूरी दे। अगर सरकारी इसकी मंजूरी दे देती है तो जोमैटो के लिए शराब की होम डिलीवरी का रास्ता साफ हो जाएगा।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…