Advertisement

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी सदस्यों ने किया रक्तदान।

पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर आज रेडक्रॉस सोसाइटी पीलीभीत के सदस्यों ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। रक्तदान के बाद रेड क्रॉस सोसायटी सदस्यों ने कोविड-19 महामारी में काम कर रहे करोना वारियर्स के लिए ताली बजा कर अभिनंदन किया।

सोसायटी ने रेडक्रॉस दिवस के शताब्दी वर्षगांठ पर स्थानीय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रतन पाल सिंह सुमन ने विधिवत फीता काटकर शिविर का उदघाटन किया। फिर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। शिविर में सौरभ अग्रवाल, हर्षल सिंह, मोहित सहगल, अनुपम भदौरिया, अतुल भदौरिया, शिवदत्त पांडेय ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ अश्विनी गुप्ता, सीनियर लैब टैकनीशियन नायाब रसूल, रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कमेटी सदस्य कलीम अतहर खान, आजीवन सदस्य अमिताभ अग्निहोत्री, साकेत सक्सेना, राकेश कुमार, सुखवीर सिंह भदौरिया, असित शुक्ला, अनिल अरोरा, विजय जायसवाल, विक्रम सेन सक्सेना मौजूद रहे। शिविर में मनोज कुमार, कपिल ने सहयोग किया।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

11 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

12 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

12 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

12 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

12 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago