@desk
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है. वे 60 वर्ष के थे.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का रविवार दोपहर गोरखपुर के पनेशिया अस्पताल में निधन हुआ है. उपेंद्र दत्त शुक्ल को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.
2018 के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्हें गोरखपुर का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी, तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उपेंद्र विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…
बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…