पीलीभीत। शहर के संग्रहकर्ता कलीम अतहर खान को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कलेक्शन अवार्ड 2020 दिया गया है। उत्तर प्रदेश बुक ऑफ़ रिकॉर्ड संस्था की ओर से कल उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया।
कलीम अतहर खान को समचार पत्र संग्रह करने के लिए यह राज्यस्तरीय पुरस्कार मिला है। इसकी कुछ दिन पूर्व हुई घोषणा के बाद आज लाॅकडाउन के चलते मेल द्वारा प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि प्राप्त हो गई है। कलीम हाॅबीज हैरीटेज इंडिया सोसायटी के सदस्य भी हैं।
कलीम अतहर के पास 3500 से अधिक तरह के विभिन्न पत्रों का संग्रह है, जिसमें भारत के 28 राज्यों में बोली जाने वाली सभी भाषाओं के समाचार पत्र शामिल हैं। विभिन्न 31 देशों के समाचार पत्र भी संग्रह में संकलित हैं। उनके संग्रह में प्रमुख घटनाओं के समाचार जैसे- महात्मा गांधी की हत्या, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्या, अटल बिहारी वाजपेई की मृत्यु और कई राजनेताओं की मृत्यु के समाचार पत्र, सर्जिकल स्ट्राइक, अभिमन्यु की भारत वापसी जैसे विभिन्न घटनाक्रमों पर प्रकाशित समाचार पत्र संग्रह के विशेष आकर्षण हैं। इसके अलावा कलीम के पास और भी विभिन्न प्रकार के संग्रह हैं, जैसे माचिस का संग्रह, विभिन्न रियासतो के पुराने सिक्के, ब्रिटिश काल में चलने वाले सिक्के, पुरानी एंटीक वस्तुएं और दुनिया भर के हजारों डाक टिकट शामिल है।
कलीम अतहर के पास एक अद्भुत समाचार पत्रों का संग्रह है इस संग्रह के लिए उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कलीम को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विभिन्न प्रकार के संग्रह करने वालों को सम्मानित किया। कलीम को इस वर्ष जनवरी में यूथ आईकाॅन अवार्ड भी मिल चुका हैं। कलीम को परंपरा से अलग हटकर कार्य करने में मजा आता है। कलीम रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि तथा स्काउट गाईड के पूर्व जिला आयुक्त भी रह चुके है।
मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…
बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…