Advertisement

home

देश में लॉकडाउन 5 के दिशा निर्देश जारी,नए दिशा निर्देश 1 से 30 जून तक लागू रहेंगे,

नई दिल्ली।कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन 5 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है। कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। कंटेनमेंट जोन के बाहर पूरी तरह से छूट रहेगी। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी।

कर्फ्यू से मिली राहत

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी। जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था। स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी।

धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे। कई राज्य चाह रहे थे कि मॉल भी खोले जाएं तो उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं। 8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। पहले चरण में मंदिर, होटल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

दूसरे राज्यों की यात्रा पर पाबंदी खत्म

गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि एक से दूसरे राज्य में जाने को लेकर जारी पाबंदी को खत्म कर दिया गया है। वहीं राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने की इजाजत दी गई है। हालांकि इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। नए नियम के अनुसार अब कहीं आने जाने से पहले किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

राज्य सरकारों को लेना है फैसला

लॉकडाउन 5 में राज्य सरकारों को अधिक शक्ति दी गई है। अब राज्यों की सरकार तय करेंगी कि कैसे राज्यों में बसें और मेट्रो सेवाएं शुरू करनी है। नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन राज्य सरकार अपने स्तर पर पाबंदियां लगा सकती हैं।

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

3 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

1 day ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

2 days ago