Advertisement

home

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2.36 लाख के पार, प्रतिदिन औसतन 9 हजार से अधिक मामले

नईदिल्ली । कोरोना वायरस के रोजाना औसतन 9 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार 9 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं। देश में 5 मई को 9462 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,36,184 हो गई है। भारत के तीन राज्यों में लगातार 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। देशभर में रोजाना आ रहे मामलों में से 50 फीसदी से अधिक सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के मरीज हैं। आंकड़ों के मुताबिक 5 मई को महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438, दिल्ली में 1330, कर्नाटक में 515, गुजरात में 510, उत्तर प्रदेश में 496, पश्चिमी बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्यप्रदेश में 234, और राजस्थान में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 2,36,184 पर पहुंच गया है। इनमें से 1,16,290 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,13,233 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4779 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा 6649 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में 5 मई को रिकार्ड 286 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है।
आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मरीजों के जल्दी ठीक होने से कई राज्यों में मरीजों की संख्या कम हो रही है। सक्रिय मरीजों के मुकाबले अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

Express views

Recent Posts

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

9 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

13 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

13 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

13 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

14 hours ago

बरखेडा: शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा,अब मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी पीलीभीत की दौड़

बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…

14 hours ago