आजमगढ़। जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में एक जिला अस्पताल, एक फूलपुर पवई के भीलमपुर, फूलपुर के मेजवा में एक, मार्टीनगंज की जिवली में एक, निजामाबाद के तेलीपुर में एक और लालगंज के बिशंभरपुर में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में एक जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स है। इससे पहले जिला अस्पताल के एक डाक्टर भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पवई ब्लाक के भीलमपुर में एभी एक युवक मुंबई से आया था। रामबचन कालेज खुरासों में क्वारंटीन था।
बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…