Advertisement

लॉकडाउन बना भूमाफियाओं के लिये वरदान, सरकारी तालाब पाटकर हो रही कॉलोनी के अवैध निर्माण की तैयारी

Mohit@express views

पीलीभीत। कोरोनकाल में lockdown भू माफियाओं के लिए वरदान बन कर आया है कहीं अवैध खनन तो कहीं अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करके प्लॉटों को काटकर कॉलोनी का निर्माण करते हुए भूमाफिया भोली भाली जनता की जेबों में डाका डाल रहे हैं। इन सब कारगुजारियों में प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है ।

क्या है मामला
पीलीभीत में पूरनपुर रोड पर एक स्थान पर सरकारी तालाब को पाटकर जमीन पर कॉलोनी निर्माण की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं कालोनाइजरों ने कॉलोनी का मानचित्र भी तैयार करवा लिया है जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मानचित्र विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत भी नहीं है।

सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करके कॉलोनी का निर्माण कराने वालों की शिकायत आज शशांक मिश्रा द्वारा पत्र के माध्यम से उपजिलाधिकारी से की गईं है जिसमे शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरनपुर रोड स्थित मीरापुर गांव के सरकारी तालाब जिसकी गाटा संख्या 82 है जहां कालोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से तालाब को पाटकर उस पर मिट्टी एकत्र करके रास्ते को बनाकर दूसरी ओर स्थित गाटा संख्या 14 ,15 ,16 ,17 ,18 ,21 की कृषि भूमि जो कि ग्राम पिपरा भगू में आती है उसपर आवासीय कॉलोनी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायती पत्र में बताया गया कि कालोनाइजरों द्वारा उपलब्ध नक्शे को विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत भी नही करवाया गया है।

पूर्व शिकायत पर अभी तक नही हुई कार्यवाही
आपको बता दें इससे पूर्व भी जनसुनवाई पोर्टल पर छतरी चौराहा निवासी मोहम्मद जकी ने भी इस मामले शिकायत की थी किन्तु इस शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा नही की गई है।

शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी संपत्ति को बचाने और भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की है पूर्व में जकी अंसारी ने इस संबंध में जिला अधिकारी को भी पत्र लिखा था जिसमें नक्शा फर्द और अवैध कॉलोनी का नक्शा भी संलग्न किया गया था।

मेरे संज्ञान में इस कालोनी के बारे में कोई जानकारी नही है यदि सरकारी तालाब पर कोई अवैध निर्माण किया जा रहा है तो दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी-अनुराग मिश्र(लेखपाल)

प्राप्त खतौनी में भूस्वामी के रूप में सुरेश चंद्र पूनम अग्रवाल पत्नी सुरेश चंद्र ,हरिओम अग्रवाल, हरिश्चंद्र, रामप्रसाद ,रामआसरे, महेश कुमार ,राजकुमार, दीनदयाल आदि का नाम दर्ज है जबकि बिना लेआउट के पास नक्शे में मालिक का नाम संजय वर्मा ,मोहम्मद यासीन कादरी, राज पटेल ,भूपेंद्र देव ,वीरपाल गंगवार आदि का नाम दर्ज है संलग्न फर्द में गाटा संख्या 82 पर तालाब भी दर्ज है शिकायतकर्ता ने कालोनाइजरों की शिकायत करते हुए सरकारी संपत्ति को बचाने और उपरोक्त कॉलोनी पर कार्यवाही करने जांच करने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

3 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

1 day ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

2 days ago