@desk:मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने सुसाइड की थी. जिसके बाद वह दुखी थे. इसके बारे में सुशांत ने लिखा था कि ये बहुत दुखद खबर है. दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना. ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे.
फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे. जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था. जानकारी के मुताबिक सुशांत पिछले छः माह से डिप्रैशन में थे।
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…
बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…
बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…
बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…