विनय सक्सेना/मोहित कुमार@express views पीलीभीत।राजस्व निरीक्षक की सरपरस्ती में ग्राम बराह में राजस्व विभाग की जमीन पर लगे 100 से भी ज्यादा यूकेलिप्टिस पेड़ अवैध रूप से काटे गए।
राजस्व निरीक्षक की मिली भगत से ट्रक नम्बर UP26 T 2562 से पेड़ों की लकड़ी 3 जून को भर कर ले जाई जा रही थी।
तभी कुछ पत्रकारों को गांव वालों ने खबर कर दी। मौके पर राजस्व निरीक्षक खड़े हो कर इस ट्रक में लकड़ी भरवा रहे थे। पत्रकारों को पहुंचा देख कर हडवडा गये। इनकी शिकायत तहसीलदार,वह उपजिलाधिकारी से की गई। ट्रक व लकड़ी मौके पर सील कर दिया गया। खेल यहीं खत्म नहीं हुआ।अब तो खेल शुरू होकर फिर तहसीलदार वह उपजिलाधिकारी के पास जाता है। जुगाड़ ट्रक व लकड़ी छुड़ाने की शुरू होती है।17/6/2020 में सीज किया ट्रक छुड़ा लिया जाता है।
और अब लकड़ी छुड़ाने का खेल हो रहा है। जबकि राजस्व अभिलेखों के अनुसार जमीन राजस्व विभाग की है और विवादित है ।
अगर इस मामले की सही से जांच हो, तो राजस्व विभाग की करोड़ों की जमीन बच सकती है।और सरकारी दलालों को जेल जाना निश्चित है। अगर ट्रक मालिक पर भी शिकंजा कसा जाये , तो बहुत से राज खुल जाएगे।
मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…
बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा…