Advertisement

home

कानपुर में राजकीय बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली, 2 बच्चियां निकली गर्भवती

@digital desk: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में राजकीय बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें 17 साल की दो किशोरियां गर्भवती भी हैं।एक गर्भवती किशोरी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही एचआईवी पॉजिटिव भीहै और दूसरी हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त है। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालिका संरक्षण गृह के मुद्दे पर राज्य सरकार से कई सवाल किए है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा है कि दोनों किशोरियां शेल्टर होम आने से पहले ही प्रग्नेंट थीं। जिनकी वजह से वह गर्भवती हुई हैं, उनके खिलाफ मुकदमेदर्ज हैं। एक लड़की कन्नौज और दूसरी आगरा की है।

बता दें कि रविवार को यूपी के कानपुर जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियां कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. इस खबर के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया. सभी लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 कोविड-19 संक्रमित पाई गई लड़कियों में से सात लड़कियां गर्भवती भी पाई गई हैं. जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं. इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था.

उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हैं. ये सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं. तिवारी ने बताया कि संक्रमित पाई गई दो लड़कियों का इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि बाकी तीन का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है.वहीं अब इस पूरे मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालिका संरक्षण गृह के मुद्दे पर राज्य सरकार से कई सवाल किए. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि शेल्टर होम में कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक तथ्य आया कि 2 बच्चियां गर्भवती निकलीं और एक को एड्स पॉजिटिव निकला.

इससे पहले मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है. ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब इस मामले के बारें में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से बात की है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमाल माथुल ने भी इस पर डीएम से बात करके पूरी जानकारी ली है. बताया जा रहा है कि इन लड़कियों में एक एचआईवी और एक लड़की हेपेटाइटिस बी से ग्रसित है.

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

10 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

11 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

11 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

11 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

11 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago