Advertisement

भू-माफियाओं की जंगल मे मंगल नाम की लग्जरी पार्टी में शामिल हुआ सरकारी तालाबों पर कब्जा कराने बाला भ्रष्ट लेखपाल

पीलीभीत। जमीनी कारोबारी को सरकारी तालाबों पर कब्जाकर हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार सागर लग्जरी पार्टी में शामिल हुआ था। इस बात को खुद जमीनी कारोबारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दर्शाया है। सूत्रों की मानें तो लेखपाल कृष्ण कुमार सागर ने विभिन्न स्थानों पर भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाकर आय से अधिक संपत्ति भी अर्जित कर ली है। शासन और प्रशासन सरकारी जमीनों और तालाबों का अस्तित्व समाप्त कर कब्जा करने बालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए अधीनस्थों को हिदायतें दे रहा है , तो वहीं कृष्ण कुमार लेखपाल जैसे विभाग के कर्मचारी शासन और प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाकर भू-माफियाओं और जमीनी कारोबारियों को सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कराकर लग्जरी पार्टी में शामिल होकर मौज उड़ा रहे हैं।

बता देें कि प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाकर भ्रष्ट लेखपाल और कानूनगो की टीम भू-माफियाओं और जमीनी कारोबारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही है। पकड़िया नौगवां चक मुस्तक़िल बाहर चुंगी स्थित सरकारी तालाब खसरा संख्या 632 , 633 को पाटकर अबैध कब्जा करने बाले भू-माफिया और फर्जी पता दर्शाकर पुलिस महकमे का रौब झाड़ने बाले वेदप्रकाश कश्यप के अलाबा देवांश अग्रवाल के विरुद्ध जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही होना संभव नही लग रहा है। जिला प्रशासन को इस कार्यवाही में हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार सागर सहित कानूनगो ओमप्रकाश श्रीवास्तव को भी दंडित करना आवश्यक हो गया है , क्योंकि कानूनगो ओमप्रकाश के क्षेत्र में सबसे अधिक मूल्यवान सरकारी जमीनों पर अबैध कब्जे होने का सिलसिला जारी है , जोकि जिला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही है।
ज्ञात रहे कि ग्राम पकड़िया नौगवां चक मुस्तक़िल बाहर चुंगी स्थित चारों दिशाओं से निकास बन्द ग्रीन बेल्ट बाली जमीन खसरा संख्या 27क , 28क , 29क कुल रकबा 0.433 हेक्टेयर को खरीदने के बाद , कोतवाली कैम्पस का फर्जी पता दर्शाने बाले कालोनाइजर वेदप्रकाश कश्यप ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अपने पार्टनर देवांश अग्रवाल के साथ मिलकर जमीन के पश्चिम दिशा में ग्राम पकड़िया नौगवां चक मु.बाहर चुंगी स्थित खसरा संख्या 632 व 633 सरकारी तालाब कुल रकबा 1.109 हेक्टेयर पर भ्रष्ट हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार सागर और प्रभारी कानूनगो ओमप्रकाश श्रीवास्तव की मिलीभगत से अबैध कब्जा कर लिया और सरकारी तालाबों को पाटकर अस्तित्वहीन कर दिया। सूत्रों केे अनुसार सरकारी तालाबों को पटवाने और कब्जा कराने की एवज में भ्रष्ट लेखपाल कृष्ण कुमार सागर ने भू-माफियाओं से मोटी धन बसूली करने के बाद 21 जून 2020 को भू-माफियाओं की ओर से आयोजित जंगल में मंगल नाम की लग्जरी पार्टी में भ्रष्ट लेखपाल कृष्ण कुमार सागर ने शिरकत की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार लेखपाल ने भू-माफियाओं को यह भरोसा भी दिलाया कि जब तक वो खुद और कानूनगो पीलीभीत तहसील में तैनात है , प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनका कुछ नही कर सकता।
30 जून को प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं पर चाबुक चलाया गया और जेसीबी से पटे हुए सरकारी तालाबों को खुदवाकर वास्तविक स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्यवाही शुरू की गई , परंतु भ्रष्ट लेखपाल और कानूनगों की मिलीभगत के कारण तालाबों की खुदाई की महज रस्म अदायगी करके ही छोड़ दी गई। भ्रष्ट लेखपाल और कानूनगों द्वारा भू-माफियाओं को अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से लंबे समय तक उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जाता रहा और भू-माफियाओं का बचाव होता रहा।
पकड़िया नौगवां चक मुस्तक़िल बाहर चुंगी का राजस्व रिकार्ड खंगालने के बाद जिला प्रशासन ने कालोनाइजर वेद प्रकाश कश्यप और देवांश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। जिस पर हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार सागर ने मजबूरीवश भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

8 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

14 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

1 day ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

1 day ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago