@express views desk
लखनऊ।देश में जारी कोरोनावायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है. प्रदेश में कल शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है. हालांकि इस दौरान अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी.
हालांकि, आने वाली ट्रेनों की अनुमति होगी और यात्री घर जाने के लिए विशेष बसों का उपयोग कर सकेंगे. इसके साथ-साथ सड़कों – राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर भी काम जारी रहेगा.
प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर नियंत्रण की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन के आदेश जारी किया. इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी.अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी.
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…