Advertisement

पीलीभीत में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, आखिर कब होगी अवैध कालोनाइजरों पर कड़ी कार्यवाही।

मोहित कुमार जौहरी@express views

पीलीभीत।योगी सरकार ने शपथ लेते ही सबसे पहले कहा था कि भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना उनकी सरकार का प्रमुख दायित्व है,और अखिलेश सरकार पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जों को ही बीजेपी ने मुद्दा बनाकर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

लेकिन आज योगी राज में ही भूमाफिया बेलगाम हो चले हैं। बात करें पीलीभीत की, तो सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा है। मीडिया में कई बार भूमाफियाओं के विरुद्ध खबरों का प्रकाशन व प्रसारण हुआ प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर खाना पूर्ति करके छोड़ दिया। भ्र्ष्टाचार की हद तो तब हुई जब विगत दिनों भूमाफियाओं को तालाब पाटने में मदद करने वाला लेखपाल कृष्ण कुमार सागर जंगल मे मंगल नाम की पार्टी में भूमाफियाओं के साथ पाया गया।
ऐसे ही भ्रष्ठ कर्मचारियों के कारण ही अब भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है।
सरकारी महकमे के भ्र्ष्टाचार में लिप्त होने के कारण ही जिले में भूमाफियाओं के जगह जगह अवैध कालोनियों का निर्माण करवाने और अवैध तालाब पटान करवाने में हौसले बुलंद है।
सूत्रों की माने तो कुछ कथित पत्रकारों के कारण भी इन भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

कहां कहां भूमाफिया है सक्रिय

चंदोई स्थित निर्माणाधीन कालोनी जोकि कृषिभूमि पर विस्थापित करने की तैयारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालोनी न ही 143 में दर्ज है और न ही कोई विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास हुआ है । किन्तु प्लॉटों की बुकिंग बदस्तूर जारी है।

पीलीभीत नगर से 5किमी दूर सड़ा चौकी के निकट पूरनपुर रोड स्थित निर्माणाधीन रामेश्वरम कालोनी पर जोकि ग्राम मीरापुर स्थित गाटा संख्या 82 पर सरकारी तालाब को पाटकर सरकारी तंत्र की सहायता से बेखौफ भूमाफिया प्लाटिंग कर रहे है।

डिग्री कॉलेज रोड स्थित चपटा तालाब पर हाल ही में एक प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा तालाब का पटान करवाया जा रहा था किंतु मीडिया में खबरों के प्रकाशन के बाद उस पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गयी, किन्तु वहीं तालाब पर पहले से ही एक डॉक्टर द्वारा तालाब का पटान करके एक होटल का और सैनेटरी करोबारी ने शोरूम का निर्माण करके अपने दबंग होने का प्रमाण दिया है।

वहीं रामलीला रोड स्थित एक और निर्माणाधीन कालोनी का मामला कुछ दिन पहले मीडिया द्वारा प्रकाशित होने पर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्य वाही करी गयी।किन्तु भूमाफियाओं पर कोई बड़ी कार्यवाही न होने के कारण हौसले बुलंद हैं।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago