Advertisement

प्रशासन की नाक के नीचे ग्राम चंदोई में अवैध कालोनी विकसित कर रहे भूमाफिया

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमाफिया ऐंटी टास्क फोर्स को जिले में उन्ही के नुमाइंदे ढेंगा दिखा रहे हैं। पीलीभीत में भूमाफिया बेखौफ होकर प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कालोनियों का निर्माण कर रहे हैं।

पीलीभीत से लगे चंदोई क्षेत्र में 22 बीघा कृषि भूमि पर भूमाफिया एक मामूली स्टाम्प एग्रीमेंट पर बेखौफ प्लॉटिंग कर रहे है। जिसमे एक नेता का नाम भी सामने आ रहा है। प्राप्तजानकारी के अनुसार,एक मामूली सी रकम के स्टाम्प पर भूस्वामी से एग्रीमेंट करवाकर भूमाफिया उपरोक्त कृषि भूमि को प्लॉटों की शक्ल देकर बिक्री कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार किसी भी कृषि भूमि पर कालोनी विकसित करने के लिये उसका बैनामा करवाने, उसका लेआउट पास करवाने और 143 में भूमि को दर्ज करवाने सहित कई प्रक्रियाओं से गुजरना होता है।

न भूमि 143 में दर्ज है न ही उसका लेआउट पास हुआ है। साथ ही बिना किसी रजिस्ट्री हुए प्लॉटिंग करने के कारण स्टाम्प चोरी भी की जा रही है।
बता दें कि विगत दिनों भी एक अन्य कालोनाइजर द्वारा स्टाम्प चोरी करके प्लॉटिंग करने का मामला मीडिया के जरिये सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध कालोनी के निर्माण पर रोक लगाकर व कालोनाइजर पर एफआईआर दर्ज करते हुए भूमाफियाओं की मंशा पर पानी फेर दिया है।
विदित रहे कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी विकसित करने के ये हौसले बिना सरकारी विभागों के कर्मचारियों की मिलीभगत के सम्भव नही होते है। विगत दिनों एक लेखपाल का भूमाफियाओं की जंगल मे आयोजित पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि बिना राजस्व प्रशासन की मदद के इस तरह की अवैध कालोनियों का निर्माण सम्भव नही है।
इस तरह जिले में भूमाफियाओं का बेखौफ होकर अवैध कॉलोनियों को विकसित करना कमजोर प्रशासनिक कार्यशैली को दर्शाता है।

Express views

Recent Posts

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

11 hours ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

14 hours ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

14 hours ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

2 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

3 days ago

मुर्गों की लड़ाई पर लग रहा था दांव, छह जुआरी गिरफ्तार

भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे…

4 days ago