Advertisement

home

गैंगस्टर विकास दुबे के लिये मुख़बरी के आरोप मे गिरफ्तार पुलिसकर्मी ने सुप्रीम कोर्ट की ली शरण

कानपुर।गैंगस्टर विकास दुबे के लिए मुखबिरी के आरोप में गिरफ्तार दो पुलिसकर्मियों में से एक सब इंस्पेक्टर केके शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केके शर्मा ने एनकाउंटर में मारे जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। इसकी सूचना उसे पहले ही मिल गई थी। पुलिस टीम पर हुए हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

बता दें कि बीट इंचार्ज केके शर्मा और चौबेपुर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर विनय तिवारी पर आरोप है कि दोनों ने विकास दुबे को पुलिस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस विकास दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बिकरू गांव गई थी। इस घटना में डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। गिरफ्तार केके शर्मा की पत्नी विनीता सिरोही ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि यूपी पुलिस की देखरेख में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी। ऐसे में इस मामले की जांच के लिए किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या सीबीआई को जिम्मा सौंपा जाए। साथ ही साथ याचिकाकर्ता ने यह भी निवेदन किया है कि यूपी पुलिस को सुप्रीम कोर्ट एक निर्देश जारी करे कि केके शर्मा से पूछताछ कानपुर के माटी जेल में ही हो, जहां वो वर्तमान में है। उसे यहां से बाहर लेकर न जाया जाए। याचिका में कहा गया है कि कानून का नियम देश में सवोच्च है और प्रत्येक आरोपी को संविधान के अनुच्छे 21 के तहत निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी दी गई है। ऐसे में याचिकाकर्ता संविधान के अनुच्छे 14, 19 और 21 के तहत अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

12 hours ago

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

13 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…

14 hours ago

पति का शव लेकर घर जा रही प्रियंका की कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…

14 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

2 days ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

2 days ago