Advertisement

home

विकास दुवे के पिता की हार्ट अटैक से मौत की वायरल हुई खबर का ये है सच……

कानपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे के निधन की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल मैसेज में दावा किया गया कि रामकुमार दुबे का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। साथ ही ये भी कहा गया कि वे अपने बेटे के एनकाउंटर के बाद से गहरे सदमे में थे और बेटे विकास की मौत के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

बता दें कि सोमवार देर शाम विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे की हृदय गति रुकने से मौत की बात अफवाह निकली है। आला अफसरों तक मामला पहुंचते ही सीओ बिल्हौर ने दामाद दिनेश तिवारी के घर पहुंचकर जानकारी ली। वहां राम कुमार के ठीक मिलने पर हालचाल लेकर लौट गए। इससे पहले विकास दुबे की मां की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी।

विदित हो कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे 10 जुलाई को उस समय मुठभेड़ में मारा गया था जब उसने भागने की कोशिश की।
विकास दुबे के मारे जाने पर उसके पिता रामुकमार दुबे काफी सदमें में हैं। बता दें कि वह पहले से ही लकवे के शिकार हैं। विकास की मौत के बाद पिता फिलहाल कानपुर देहात के शिवली में अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। इसी दौरान सोमवार को सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की खबर वायरल हो गई। विकास के पिता रामकुमार दुबे की मरने की अफवाह पर बिल्हौर सीओ सन्तोष सिंह उनके घर पहुंचे। इस पर परिजनों ने बताया कि उनके पिता सकुशल है और किसी ने उनके निधन की गलत सूचना फैला दी थी।

Express views

Recent Posts

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

17 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

18 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

18 hours ago

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…

18 hours ago

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

2 days ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

3 days ago